रायपुर.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय महानदी भवन में उच्च स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसमें बस्तर अंचल के समग्र विकास पर केंद्रित योजनाओं की रूपरेखा बनाने में लगे हैं.
जानकारी के अनुसार इस बैठक का केंद्र बिंदु बस्तर में शांति और विकास तथा शासन की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लाभ पहुँचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता में रखा जा रहा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने मूलभूत सुविधाओं को तेजी से विस्तार देने पर मंथन किया जा रहा है. बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद हैं.

More Stories
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी जिला अस्पताल में हुआ जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित
शून्य दुर्घटना पर कार्यशाला में दिया गया जोर