मुख्यमंत्री निवास में हुआ कन्या पूजन
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन कर भोजन कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं का तिलक कर पांव पखारे। उन्होंने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर आरती की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं से संवाद कर उन्हें दुलार भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन के बाद कन्याओं को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा और बड़े मनुहार से कन्याओं की रूचि के अनुरूप खीर, पूरी और मिष्ठान भी खिलाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या भोज के बाद सभी कन्याओं को उपहार देकर उनका शुभाशीष लिया।

More Stories
कृषि कैबिनेट की बैठक नागलवाड़ी में आज, बड़वानी में आदिवासी इलाकों पर होगी पूरी मंत्रिमंडल की फोकस
देशभक्ति की गूंज: आज पटेल पार्क में होगा राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा-सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख