भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा और एकता व शांति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध, यह बल देश की शान है। उन्होंने केन्द्रीय बल के जवानों को सफलता पूर्वक अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कर्तव्य पथ पर प्राण न्यौछावर करने वाले केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को नमन किया।

More Stories
राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने कटकोना से ऊरा तक मार्ग का किया भूमि पूजन
मध्यप्रदेश में 23 सालों में कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 15,345 करोड़ का घाटा, हुआ दावा
मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में ऐतिहासिक जवारा जुलूस निकाला गया