February 16, 2026

दिल्ली AI समिट में एंथ्रोपिक CEO सहित बड़े नामों की शिरकत, गेस्ट लिस्ट और एजेंडा पर एक नजर

  नई दिल्ली 

नई दिल्ली में आज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर एक बड़ा इवेंट होने जा रहा है. इस इवेंट का नाम AI Impact Summit है. ये इवेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कितना महत्वपूर्ण है, उसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसमें करीब करीब 7 देशों के राष्ट्रपति, 9 देशों के प्रधानमंत्री, दुनियाभर की बड़ी AI टेक कंपनियों के CEO शामिल होने जा रहे हैं. इसमे एंथ्रॉपिक के सीईओ डारियो अमोडेई भी शामिल होंगे. 

एंथ्रॉपिक के सीईओ डारियो अमोडेई के नाम आधुनिक AI सिस्टम के डेवलपमेंट और कंट्रोल के तरीके को चुपचाप प्रभावित किया है, जिसकी वजह से उन्होंने चर्चाएं बटौरी थी. 

AI Impact Summit को लेकर नई दिल्ली में बड़े स्तर पर तैयारी और सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. ग्लोबल लीडर्स और वीवीआईपी की सिक्योरिटी के लिए नई दिल्ली के कई रूट्स को डायवर्ड भी किया गया है. 

AI Impact Summit के तहत किन मुद्दों पर चर्चा होगी 

AI Impact Summit के दौरान का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बढ़ते प्रभाव के बीच में कई सवाल उठ रहे हैं. AI की वजह से नौकरियों से लेकर सिक्योरिटी तक का सवाल मौजूद है. साथ ही इस दौरान चर्चा होगी कि बड़े-बड़े डेटा सेंटर की वजह से पर्यावरण पर क्या असर पड़ेगा. 

AI Impact Summit के मुख्य स्पीकर 

    नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत
      इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति, फ्रांस
    सुंदर पिचाई, CEO, गूगल
    मुकेश अंबानी, चेयरमैन एवं MD, रिलायंस इंडस्ट्रीज
    सैम ऑल्टमैन, CEO, ओपनएआई
    शांतनु नारायण, CEO, एडोबी
    क्रिस्टियानो एमोन, CEO, क्वालकॉम
    डारियो अमोडेई, CEO, एंथ्रॉपिक
    डेमिस हासाबिस, CEO, गूगल डीपमाइंड
    आर्थर मेंश, CEO, मिस्ट्रल AI
    अलेक्जेंडर वांग, चीफ AI ऑफिसर, मेटा
    प्रत्युष कुमार और विवेक राघवन, सह-संस्थापक, सर्वम AI
    विशाल सिक्का, संस्थापक एवं CEO, वियानाई

सोमवार का सेशन 

16 फरवरी की शुरुआत का सेशन 'AI के दौर में रोजगार का भविष्य' होगा. इस सेशन के स्पीकर देश के जाने-माने शख्स हैं. इसमें भारत सरकार में मुक्य आर्थिक सलाहकार वी अनंथा नागेश्वरन, इफोएज के संजीव भिकचंदानी शामिल हैं. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसन से अनुराग मैरान और AI4India के शशि शेखर वंपति है.

AI युग में रोजगार का भविष्य, जो 19 फरवरी (सुबह 9:30 – 10:30) को होगा. इसमें बतौर स्पीकर वी. अनंथा नागेश्वरन, संजीव बिखचंदानी, अनुराग मैराल, शशि शेखर वेंपती जैसे लोग सामिल होंगे. 

फायरसाइड चैट का सेशन 19 फरवरी (12:04 – 12:24 बजे) होगा, जिसको एंथ्रॉपिक के सीईओ डारियो अमोडेई शामिल होंगे. 

आर्थिक विकास और सामाजिक भलाई के लिए AI का सेशन 20 फरवरी (सुबह 9:30 – 10:30 बजे) होगा.  

AI Impact Summit में क्या खास होगा? 

AI Impact Summit में काफी कुछ खास होने वाला है. इसमें 500 से ज्यादा AI स्टार्टअप हिस्सा लेंगे. 500 से ज्यादा सेशन आयोजित होंगे. यहां AI के फायदे और उनके नुकसान को कैसे कम किया जाएगा, उसको लेकर चर्चा और डेमो दिखाया जाएगा. 

Spread the love