कोरिया.
जिले से संस्कृति को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह के नाम पर अश्लीलता का नंगा नाच परोसा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित रोजगार सहायक जिंदर सोनवानी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
सोनहत ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ी में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन था। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी, भाजपा नेता मनोज साहू और जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर जैसे अतिथि शामिल हुए थे। विवाद तब शुरू हुआ जब अतिथियों के जाने के बाद रात को स्कूल परिसर में ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’ के नाम पर फिल्मी गानों पर डांस पार्टी शुरू हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, इस डांस प्रोग्राम के लिए कोरबा की एक ‘नाचा पार्टी’ को 10 लाख रुपये के भारी-भरकम खर्च पर बुक किया गया था। जैसे ही डांस और पैसे लुटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिला प्रशासन हरकत में आया। सोनवानी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

More Stories
ग्रीन एनेस्थीसिया: सिम्स में इलाज के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई पहल
Deputy Chief Minister Flags Off ‘Didis’ Bus for Inter-State Tour
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में किया स्वदेशी मेला का उद्घाटन