रायपुर
शहर की प्रमुख कालोनी जैनम विहार में महाशिवरात्रि के अवसर पर नव निर्मित नर्मदेश्वर शिव मंदिर का लोकार्पण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ । जैनम विहार मंदिर निर्माण समिति द्वारा इस मंदिर का निर्माण कार्य करीब दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ था जो आज महाशिवरात्रि पर पूर्ण हुआ ।
लालपुर स्थित जैनम विहार में बने इस मंदिर में शिव परिवार जिसमें भगवान गणेश,कार्तिकेय और पार्वती माँ विराजित हैं । साथ ही बजरंग बली की मूर्ति स्थापना भी की गई है । कालोनी वासियों के सहयोग से निर्मित इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी अत्यंत उत्साहित थे।

More Stories
रायपुर में दिन में 33 डिग्री पारा पहुँचने से पसीना छुड़ाने लगी गर्मी
प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण
CM विष्णुदेव साय ने भारत को T20 World Cup में ऐतिहासिक जीत की दी बधाई