February 23, 2026

विमान हादसे में बचा एक शख्स, सुनाई दिल को झकझोर देने वाली आपबीती, ‘आंख खोली तो चारों ओर लाशें थीं’

नई दिल्ली
गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। समाचार के मुताबिक प्लेन में 242 पसैंजर सवार थे। जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में एक पैसेंजर की जान बच गई है। उनका नाम रमेश विश्वस कुमार (Ramesh Viswas Kumar) बताया जा रहा है।

'मैं खड़ा हुआ और दौड़ने लगा'
उन्होंने बताया,“जब आंख खुली, तो चारों ओर लाशें ही लाशें थीं। मैं डर गया। इसके बाद मैं खड़ा हुआ और बस दौड़ने लगा।” उन्होंने आगे कहा कि टेकऑफ के करीब 30 सेकंड बाद जोरदार आवाज आई और फिर विमान ज़मीन से टकरा गया. सब कुछ इतना तेज़ हुआ कि समझने का मौका ही नहीं मिला।” रमेश के सीने, आंखों और पैरों में गंभीर चोटें हैं।

फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका नाम रमेश विश्वस कुमार बताया जा रहा है। वे 11A सीट पर सफर कर रहे थे। यह जंकारी अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने दी है। बता दें कि इस विमान में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक भी सवार थे। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी निधन हो गई।

Spread the love