भोपाल
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से शनिवार को वर्ष 2026 में ओडीसा में आयोजित पैरा नेशनल गेम्स के विजेता खिलाड़ियों ने भेंट की। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पैरा स्पोर्ट्स के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिये राज्य स्तर पर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा को पैरा नेशनल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि से अवगत कराया। प्रतियोगिता में सु कोमल और सु कनक ने गोल्ड मेडल, सु शांति ने सिल्वर मेडल और अर्पित ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया है। इस दौरान वर्किंग प्रेसीडेंट पैरा स्पोर्ट्स एसोशिएशन डॉ. विवेक सिंह परिहार, डॉ. अनिल कुमार अग्रहरी और शाहिद सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।

More Stories
विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना बनी पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए नई उम्मीद, राज्यमंत्री गौर का दावा
उप मुख्यमंत्री शुक्ल के निर्देश: जिला अस्पतालों के उन्नयन और पद स्वीकृति की प्रक्रिया प्राथमिकता से करें पूरी
3D मैपिंग से सुलझा 900 साल पुराना रहस्य, धार की ऐतिहासिक प्रतिमा की नई पहचान सामने आई