न्यू चंडीगढ़
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी
पिछले सीजन उपविजेता रही पंजाब, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला खिताब जीतन .
पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। पंजाब को आईपीएल 2025 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही उनका पहली बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। अब इस सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में वे पहला खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।
पंजाब और गुजरात के बीच होने वाले मुकाबले के लिए पिच काफी अहम होने वाली है। आईपीएल में पिछले कुछ सीजन से बड़े-बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। पहले दोनों मैचों में इस सीजन भी चारों पारियों में 200 से अधिक का स्कोर बना है। ऐसे में न्यू चंडीगढ़ में होने वाले इस मुकाबले के लिए पिच पर भी सभी की निगाहें रहने वाली हैं।
कैसी रहेगी न्यू चंडीगढ़ की पिच?
पंजाब और गुजरात के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़, मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए ही मददगार साबित होती है। पिच से शुरूआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। इसके अलावा बीच के ओवरों में स्पिनर्स को भी कुछ मदद मिल सकती है। स्टेडियम की आउट फील्ड काफी तेज है और इस वजह से शॉट्स खेलने के बाद गेंद तेजी से बाउंड्री की तरफ जाएगी। कुल मिलाकर ये पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए ही समान व्यवहार करती हुई दिखाई देगी।
दोनों टीमों का स्क्वाड
गुजरात टाइटंस की टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वॉशिंगटन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा।
पंजाब किंग्स की टीम:
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, बेन ड्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को जैंसन, विजयकुमार विशक, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत बरार, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद।

More Stories
बेटियों ने पैरा एशियन गेम्स में लहराया परचम, पदक जीतकर रचा नया इतिहास
199 रन 13.2 ओवर में चट करने के बाद टीम इंडिया की नजरें एक और बड़े धमाके पर, छोटी बाउंड्री बनेगी हथियार
तिलक वर्मा का नया बैटिंग प्लान तैयार, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; जरूरत पड़ने पर सिंगल-डबल से संभालेंगे पारी