भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने खाड़ी युद्ध के बीच उपभोक्ताओं के हितों का ध्यान रखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। पेट्रोल-डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती स्वागत योग्य कदम है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। भारतीय बाजार में तेल की उपलब्धता पर्याप्त रहेगी, उपभोक्ताओं पर भी तेल कीमतों का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और देश की तेल रिफायनरियां अपना काम सरलता से करती रहेंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बीच रामनवमी के दिन इस जनहितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को मीडिया के लिए जारी संदेश में ये विचार व्यक्त किए।

More Stories
MP Uniform Scam / Controversy: जबलपुर हाईकोर्ट ने 350 करोड़ की यूनिफॉर्म खरीदी पर लगाई रोक, जानिए क्या है पूरा मामला
पाली में बस-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल
भोपाल में जुटेंगे BRICS देशों के संस्कृति मंत्री: संग्रहालय और सांस्कृतिक विरासत पर होगी चर्चा, CM मोहन यादव करेंगे मेजबानी