बड़वानी
कथित अफवाहों के चलते जिलेभर के पेट्रोल पंपों पर बुधवार को सुबह से शाम तक पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों की कतारें लगी रही। बाइक व चार पहिया वाहनों में पेट्रोल डलवाने के लिए लोग मशक्कत करते हुए दिखाई दिए। कुछ लोग प्लास्टिक की बाटल, बड़े जार व ड्रम लेकर पेट्रोल लेने पहुंचे।
आरक्षक पर हमला और हाथापाई
जुलवानिया में स्थित एक पेट्रोल पंप पर तैनात आरक्षक द्वारा कतार की व्यवस्था को दुरुस्त करने के दौरान एक युवक ने उस पर बाइक के पेट्रोल टैंक का ढक्कन फेंककर मुंह पर मार दिया। वहीं आरक्षक के साथ हाथापाई भी की गई। ढक्कन से आरक्षक चोटिल हो गया। होंठ व मुंह पर चोट लगी। वहीं गले पर नाखूनों के निशान उभर आए।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, आरक्षक हुआ घायल, पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़, बाटल व कैन में भरकर ले गए पेट्रोल।

More Stories
मध्यप्रदेश में भारी बारिश का असर, भोपाल-राजगढ़ मार्ग बंद; इंदौर में सड़क धंसी, बड़वानी स्कूल का प्लास्टर गिरा
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, उच्च शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू
शासकीय छात्रावास में प्रवेश का मौका, 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन