शहडोल
जिला अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टरों की तत्परता से एक महिला को नई जिंदगी मिली। दिल की धड़कन रुकने के बाद डिफिब्रिलेटर शॉक देने पर मरीज का हृदय दोबारा धड़कने लगा। इस सफल उपचार के बाद डॉक्टरों और परिजनों ने राहत की सांस ली।
गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया था
सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ ने बताया कि हृदय रोग से पीड़ित महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के फीमेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय मरीज का ब्लड प्रेशर रिकॉर्ड नहीं हो पा रहा था और उसकी स्थिति बेहद नाजुक थी।
डिफिब्रिलेटर शॉक देने का निर्णय
मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक डॉ. वसीम खान ने बिना देर किए महिला को आईसीयू में शिफ्ट कर डिफिब्रिलेटर शॉक देने का निर्णय लिया। उपचार शुरू करने से पहले परिजनों को मरीज की स्थिति और संभावित जोखिम के बारे में जानकारी दी गई और लिखित सहमति ली गई।
इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने आपातकालीन उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान महिला को इलेक्ट्रिक शॉक दिया गया और जरूरी इमरजेंसी दवाओं के साथ उसकी लगातार निगरानी की गई। कुछ ही देर बाद डिफिब्रिलेटर शॉक का असर हुआ और मरीज का दिल, जो कुछ समय के लिए रुक गया था, फिर से धड़कने लगा।

More Stories
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर तेज, खरगोन-खंडवा में जमकर बरसे बादल; 13 जिलों में येलो अलर्ट
मध्य प्रदेश में नाइट लाइफ को बढ़ावा, 24 घंटे खुल सकेंगे मॉल-होटल और दुकानें; कर्मचारियों के लिए बड़ा नियम
भोपाल में देशभक्ति का दिखा भव्य नजारा, LNCT ग्रुप की तिरंगा यात्रा में 7 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल