इंदौर
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। मामले में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। आट में से छह आरोपी फरार है।
दरअसल बीजेपी कार्यकर्ता कपिल पाठक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद चिंटू चौकसे के समर्थकों ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की। चिंटू चौकसे को गिरफ्तार कर एमवाय हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। बताया जाता है कि मारपीट के मामले में छह लोग अभी भी फरार है। पुलिस के मुताबिक लोहे की रोड से मारपीट की थी। पानी का टैंकर हटाने को लेकर नेताओं में विवाद हुआ था।

More Stories
अपेक्स बैंक ने 120 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया
टीकमगढ़ में शिकायतों का किया त्वरित निराकरण
रीवा और सीधी को लंबे विद्युत व्यवधान से बचाया : ऊर्जा मंत्री तोमर