अनूपपुर.
जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर अनूपपुर हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में शनिवार को थाना कोतवाली अनूपपुर में आगामी होलिका दहन, धुरेडी, रंगपंचमी, चेट्री चंड उत्सव ( झूलेलाल जयंती), गुड़ी पड़वा, ईद उल फितर, रामनवमी एवं हनुमान जन्मोत्सव को शान्ति पूर्व मनाये जाने हेतु शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
थाना कोतवाली अनूपपुर में आयोजित शान्ति समिति की बैठक में एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी, टी.आई. कोतवाली अनूपपुर अरविन्द जैन, यातायात थाना प्रभारी विनोद दुबे, नगर पालिका उपयंत्री बृजेश पाण्डेय, मनीष जोशी (उप यंत्री ) मध्यप्रदेश विद्युत मंडल, पार्षदगण अनिल पटेल, प्रवीण सिह, विनोद कुमार सोनी, जनप्रतिनिधि बृजेश चतुर्वेदी, शिवरतन वर्मा, कमलेश तिवारी पिन्टू, सदर जामा मस्जिद लियाकत अली, पूर्व सदर मोहम्मद सलीम बाबा खान, तौहित खान, शेर अली, परसराम बागवानी, तेजूमल भोजवानी, संजय भोजवानी राकेश गौतम होलिका दहन कार्यक्रम के आयोजकगण, हनुमान जन्म उत्सव कार्यक्रम के आयोजकगण, शिव मारूती युवा संगठन के राहुल अग्रहरि, बृजेश राठौर, इशांक केशरवानी सदस्य डी.जे. एवं साउण्ड सिस्टम संचालकगण, मीडिया बंधु नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य एवं कोटवार बंधु सहित करीब 100 गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिको ने पर्वो के दौरान कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु, पर्वो के दौरान सड़को पर नीचे झूले हुए बिजली तारों को ऊंचा कराये जाने हेतु, पर्वो के जुलुस में पुलिस की व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन को सुझाव दिया गया। होली पर्व पर शराब पीकर हुड़दंग कर आम नागरिको को परेशान किये जाने वालो पर कार्यवाही हेतु सुझाव दिया गया।

More Stories
IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में एक्टिव सिस्टम, 25 राज्यों में झमाझम बारिश; ओडिशा-MP समेत इन राज्यों पर नजर
नेहा पच्चीसिया पर एक्शन कराने वाली महिला IPS कौन? 4th अटेम्प्ट में UPSC क्रैक कर बनीं अफसर
बैगा जनजाति के संरक्षण और विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे: उप मुख्यमंत्री शुक्ल