मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रहंगी किसान सम्मेलन में 263.17 करोड़ के 89 कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
बिलासपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के विकास को नई गति देते हुए बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में 263.17 करोड़ रुपये की लागत से 89 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 7 कार्यों का लोकार्पण तथा 82 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 15.99 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 7 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्रवासियों को तत्काल लाभ मिलेगा। साथ ही 247.18 करोड़ रुपये की लागत के 82 नए विकास कार्यों का शिलान्यास कर भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत नींव रखी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि..उन्होंने किसानों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री किसानों के दर्द और मेहनत को समझते हैं और होली से पहले किसानों के मेहनत और पसीने का सौगात देने के लिए आज आपके बीच उपस्थित है।
अन्नदाताओं और किसानों की मेहनत के कारण ही छत्तीसगढ़ खुशहाल है 3 साल में चार लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हुई है 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई हैमुख्यमंत्री के नेतृत्व में सड़क, सिंचाई सहित विकास के सभी आयामों में बेहतर कार्य हुआ है विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ में विकास की दशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है

More Stories
25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था
महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़’
जिले में 24 हजार टन से अधिक उर्वरक का भंडारण, सहकारी समितियों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर वितरण