भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 19 अप्रैल को रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम प्रतापगढ़ में आयोजित संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। राज्यपाल श्री पटेल 19 अप्रैल को हैलीकॉप्टर द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 10.50 बजे ग्राम प्रतापगढ़ पहुचेंगे और प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। राज्यपाल के साथ हैलीकॉप्टर में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी प्रतापगढ़ पहुंचेंगे और कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। राज्यपाल तथा स्वास्थ्य राज्यमंत्री ग्राम प्रतापगढ़ में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के आवासों का भ्रमण कर संवाद भी करेंगे।

More Stories
जन्म-मृत्यु पंजीयन में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करें : सचिव शुक्ल
मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम
डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर मिली मदद