भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर स्थित सीएचएल हॉस्पिटल पहुँचे, जहाँ उन्होंने उपचाररत सुबिंदु चौहान से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिकित्सकों से उपचार की प्रगति के संबंध में चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुबिंदु चौहान के परिजन से भी भेंट कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ है और उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

More Stories
इंदौर एयरपोर्ट से बागडोगरा की सीधी उड़ान की तैयारी, दार्जिलिंग-सिक्किम यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
PMO ने इंदौर से मांगी 100 साल पुरानी रेलवे विरासतों की फेहरिस्त, खोज शुरू
मां नर्मदा जी पर 25 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे नए घाट