झारखण्ड
अगर आप सोना-चांदी खरीदने या गहने बनवाने की सोच रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जरूर जान लें। बाजार में इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में सही जानकारी के बिना खरीदारी करना महंगा पड़ सकता है।
रांची में सोना-चांदी के दाम में गिरावट
रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार राजधानी रांची में सोने और चांदी की कीमतों में कमी आई है। आज 22 कैरेट सोना 1,44,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,51,520 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चांदी की बात करें तो आज इसका भाव 2,80,000 रुपये प्रति किलो है। जबकि शनिवार को चांदी 3,00,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। यानी एक ही दिन में चांदी 20,000 रुपये सस्ती हो गई है।
सोना भी हुआ सस्ता
रांची में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है।
22 कैरेट सोना कल 1,46,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज घटकर 1,44,300 रुपये हो गया है। यानी 1,900 रुपये की कमी आई है।
24 कैरेट सोना कल 1,53,510 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज 1,51,520 रुपये पर आ गया है। यानी 1,990 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
अन्य शहरों में क्या है हाल?
बोकारो
22 कैरेट सोना: 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी: 2,55,000 रुपये प्रति किलो
जमशेदपुर
22 कैरेट सोना: 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: 1,55,240 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी: 2,45,630 रुपये प्रति किलो
देवघर
22 कैरेट सोना: 1,43,229 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: 1,56,250 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी: 2,45,630 रुपये प्रति किलो
कुल मिलाकर, आज सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। हालांकि बाजार में दाम रोज बदल रहे हैं, इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांच लें।

More Stories
महंगी चीनी के बाद प्याज का झटका! कीमतों में अचानक उछाल, जानें क्यों बढ़े दाम
चांदी के दाम में बड़ा झटका! हाई से आई भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोना कितने का
Global Sugar Crisis: दुनिया में चीनी की किल्लत का खतरा, ब्राजील और खराब मौसम बने बड़ी वजह