अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार
भोपाल
राजधानी की टीटी नगर पुलिस ने अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले चार महीने से फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक स्मार्ट सिटी स्थित लाड़ली लक्ष्मी पार्क के पास हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर संदेही को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सनी अहिरवार उर्फ सरकार (26) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद हाल पता चार खंबा शौचालय के पास चार इमली बताया। तलाशी लेने पर उसके पास कट्टा और कारतूस रखा मिला। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ निशातपुरा में पहले से मारपीट, अड़ीबाजी और आर्म्स एक्ट पांच अपराध दर्ज हैं।

More Stories
विराट को मिला नया घर, रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को बनाया अपना सेकेंड होम
आरसीबी बनाम एसआरएच: बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई चिंता, क्या बारिश बिगाड़ेगी आईपीएल के पहले मैच का रोमांच?
शर्मनाक: 25 लाख के विवाद में टीम इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, गेट पर सुरक्षा गार्ड्स ने अड़ाया रास्ता