कुपवाड़ा
उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में उस वक्त मातम पसर गया जब छात्रों से भरी एक कॉलेज बस हादसे का शिकार हो गई। कॉलेज छात्रों को ले जा रही एक बस वोधपोरा इलाके में पलट गई। इस हादसे में एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 23 अन्य छात्र बुरी तरह घायल हो गए।
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि बस का ड्राइवर संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन अचानक पलट गया। हादसे के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में घबराहट फैल गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को फौरन हंदवाड़ा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन ने एक छात्रा की मौत की पुष्टि की है, जबकि बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है कि क्या तकनीकी खराबी या लापरवाही इसकी वजह बनी। हादसे की खबर जैसे ही छात्रों के परिवारों तक पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

More Stories
अंधेरी में बाइक छोड़ी, सूरत में ट्रेन से पकड़े गए टाइगर श्रॉफ के हमलावर
डेंगू से बचाव की दिशा में बड़ी पहल, तमिलनाडु के तेनकासी में शुरू हुआ टीकाकरण अभियान
CISF का प्रशासनिक ढांचा बदलेगा, मेट्रो से लेकर सरकारी भवनों तक सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत