रायपुर
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर, मुंबई, नागपुर समेत देशभर में शुक्रवार को दबिश दी है. 30 से अधिक ठिकानों पर छापा पड़ा है. यह कार्रवाई सीबीआई में दर्ज निवेशकों से रियल एस्टेट निवेश फंड के जरिए धोखाधड़ी कर 2,434 करोड़ों रुपये की हेराफेरी मामले से जुड़ी हुई है.
जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी कार्रवाई का दायरा कई राज्यों तक फैलाया है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, महाराष्ट्र के नासिक, कर्नाटक के बेंगलुरु और मुंबई के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की iR है. मुंबई में ईडी की टीम करीब 20 ठिकानों पर जांच कर रही है, जबकि रायपुर, नासिक और बेंगलुरु में लगभग 10 ठिकानों पर दबिश दी है. बताया जा रहा है कि जांच का मुख्य फोकस जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक और उद्योगपति आनंद जयकुमार जैन, उनकी सहयोगी कंपनियों और उनके व्यापारिक साझेदारों पर है.

More Stories
एकलव्य विद्यालयों में गणवेश, मेस संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं में एकरूपता पर जोर
घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा पृथक्करण की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू करने के दिए निर्देश, स्वच्छता व्यवस्था में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित करने कहा
छत्तीसगढ़ पुलिस में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 35 अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग