October 19, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर किया नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा को समाज के कल्याण की कुंजी मानने वाले महात्मा फुले का जीवन शोषितों व वंचितों के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा। उनके विचार समरस समाज के निर्माण के लिए सदैव सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

 

Spread the love