बहादुरगढ़
बहादुरगढ़ शहर निवासी तुरिया अहलावत (21) ने ताईवान में आयोजित फेस ऑफ ब्यूटी इंटरनैशनल 2025 प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल किया। यह अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता 30 नवम्बर को ताइचुंग, ताईवान में आयोजित हुई जिसमें भारत, जापान, अमरीका, कोरिया, मलेशिया, बैल्जियम, ब्राजील, स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, न्यूजीलैंड, फ्रांस, नीदरलैंड, रूस और कजाखस्तान सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रही लेकिन तुरिया ने अपनी आकर्षक व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर टॉप फाइनलिस्ट में जगह बनाते हुए अंत तक मजबूत दावेदारी बनाए रखी और फस्ट रनर-अप बनीं तुरिया अहलावत मूल रूप से झज्जर के गांव डीघल की निवासी हैं और वर्तमान में बहादुरगढ़ के अपने परिवार के साथ रह रही हैं।

More Stories
‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक ने हल्क से ली प्रेरणा
काइली जेनर ने पहनी ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रेसियर, 4,410 हीरों से सजे लुक ने मचाई धूम
रामायण’ की एडवांस बुकिंग में देरी, रणबीर कपूर की फिल्म के टिकटों पर क्यों फंसा पेंच?