बेंगलुरु
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर से फिल्म जगत अब तक उभरा भी नहीं था कि इसी बीच एक और बड़ी दुखद खबर सामने आई है। एक ओर फेमस एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। दरअसल, कन्नड़ फिल्मों के मशहूर कॉमेडी एक्टर ‘मैसूर’ श्रीकांतय्या उमेश (एमएस उमेश) का रविवार, 30 नवंबर को बेंगलुरु में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे।
इस बीमारी से लड़ रहे थे अभिनेता
जानकारी के मुताबिक, एमएस उमेश पिछले कई महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे। करीब छह दशक तक कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहने वाले इस दिग्गज अभिनेता का स्वास्थ्य कुछ समय से लगातार बिगड़ रहा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों से उमेश किदवई अस्पताल में भर्ती थे, आज सुबह करीब 8:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
कई हिट फिल्मों में दिया शानदार योगदान
एमएस उमेश ने अपने करियर में कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘गोलमाल राधाकृष्ण’ और ‘कथा संगम’ प्रमुख हैं। वे कन्नड़ फिल्म उद्योग में अपने बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों, निर्माताओं और राजनीतिक नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

More Stories
954 किमी का सफर, फिर भी नहीं बच पाए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के आरोपी
सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन