नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 23वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर हो रही है। यह मुकाबला गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
18वें सीजन का पहला मैच हारने के बाद गुजरात जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। आज अपने घर पर गुजरात चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स भी आज तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।
राजस्थान ने जीता टॉस
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। राजस्थान की प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है। वानिंदु हसरंगा आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में फजलहक फारूकी की अंतिम 11 में एंट्री हुई है। वहीं गुजरात ने कोई चेंज नहीं किया है।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, फजलहक फारूकी, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।

More Stories
मोना अग्रवाल, निषाद कुमार और रिंकू ने जीते गोल्ड, शीतल देवी ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की
अजीत अगरकर की जगह प्रज्ञान ओझा संभालेंगे जिम्मेदारी, BCCI ने नई चयन समिति का किया गठन
रिंकू सिंह को टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने पर भड़के फैंस, रणजी में 112 और नाबाद 118 रन बनाकर मचाया तहलका