ताइपे
अजीतेश संधू ताइवान ग्लास ताइफोंग ओपन के चौथे और आखिरी दौर में 71 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त 22वें स्थान के साथ भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष पर रहे। एस चिक्कारंगप्पा (70) संयुक्त रूप से 24वें स्थान पर रहे।
थाईलैंड के एकफारित वू ने अंतिम दौर में स्थानीय खिलाड़ी हंग चिएन-याओ को दो शॉट से हराकर अपने पदार्पण सत्र में एशियाई टूर पर अपना पहला खिताब जीता। 26 वर्षीय वू ने पार-72 कोर्स पर पांच अंडर-पार 67 का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर 20 अंडर का रहा। भारत के खालिन जोशी (71) संयुक्त रूप से 42वें स्थान पर रहे, जबकि विराज मदप्पा (72) संयुक्त रूप से 53वें स्थान पर रहे। पुखराज सिंह गिल (72) संयुक्त रूप से 56वें स्थान पर रहे।

More Stories
ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी, पुरुष और महिला वर्ग में छह-छह टीमें खेलेंगी
ऑफ-16 में बनाई जगह, रचा बड़ा उलटफेर Canada vs South Africa Highlights: कनाडा की शानदार जीत, दक्षिण अफ्रीका को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री
US Open Badminton Final: किदांबी श्रीकांत रनर-अप, चीनी ताइपे के सू ली-यांग ने जीता खिताब