नई दिल्ली
बिहार का चुनाव इस बार लालू परिवार को बड़ा घाव देकर गया है। पहले तो चुनाव में सीटों की संख्या घटी और सियासी साख दांव पर लग गई। अब परिवार भी बिखरता नजर आ रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 24 घंटे भी नहीं बीते हैं कि लालू यादव की बेटी रोहिणी ने राजनीति और परिवार दोनों छोड़ने का ऐलान कर दिया। एक्स पर लिखी पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने यह ऐलान किया।
रोहिणी ने अपनी इस पोस्ट में संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी ने लिखा है कि संजय यादव और रमीज ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा कि मैं सारे आरोप अपने ऊपर लेती हूं। हैरानी की बात यह है कि रोहिणी ने पहले केवल राजनीति छोड़ने की बात लिखी थी। लेकिन बाद में उन्होंने इसे एडिट करके संजय यादव और रमीज पर आरोप लगाए हैं।

More Stories
केजरीवाल पर BJP का बड़ा वार! ढिल्लों बोले- अयोध्या राम मंदिर पर बयान देने वाले का ‘मंदिर प्रेम’ चुनावी स्टंट
24 जुलाई को राज्यसभा चुनाव, बंगाल की 3 सीटों पर BJP-TMC में कांटे की टक्कर; दो-तिहाई बहुमत पर नजर
WhatsApp ने रोका राम गोपाल यादव का मैसेज कैंपेन, प्रतिदिन 5 हजार लोगों को भेजते थे संदेश