September 15, 2026

रणवीर सिंह ने दिखाई ‘धुरंधर’ की झलक, अर्जुन रामपाल का लुक बना चर्चा का विषय

मुंबई,

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने फिल्म धुरंधर से अर्जुन रामपाल का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही आने वाला है।

इस बीच रणवीर सिंह ने अर्जुन रामपाल का एक शानदार लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है। अर्जुन रामपाल का ‘धुरंधर’ लुक फैंस के बीच चर्चा में है। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अर्जुन रामपाल का दमदार लुक शेयर किया। इस पोस्ट के साथ रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा, धुरंधर का ट्रेलर 12 नवंबर को 12.12 बजे आएगा। इस पोस्टर में अर्जुन रामपाल को इंटेंस लुक में देखा जा सकता है. जैकेट, चश्मे और इंटेंस लुक के साथ अर्जुन का यह किलर अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म धुरंधर 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Spread the love