भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय सूचना – प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार की उपलब्धियों से केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरूगन को अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में आरंभ होने वाले आकाशवाणी केंद्र के संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री से चर्चा की। भेंट के दौरान दूरदर्शन समाचार द्वारा भोपाल में दिसंबर में आयोजित किए जा रहे डी.डी. कॉन्क्लेव के संबंध में भी चर्चा हुई।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिल्पियों को किया राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर की मौजूदगी में हुई स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल