पुंछ
जिले में ड्यूटी दौरान एक जवान के शहीद होने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, जिले में नियंत्रण रेखा पर दुर्घटनावश चली गोली से जवान शहीद हो गया। जानकारी के मुताबिकि, जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित जलास क्षेत्र में सोमवार को दुर्घटनावश गोली चलने से भारतीय सेना का एक जवान नायक अमरजीत सिंह पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव जंजनवाला तहसील नरवाना जिला जिंद हरियाणा शहीद हो गया।
शव को पुलिस एवं सेना द्वारा पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया जहां मैडिकल सुप्रिडेंट डॉ. मोहम्मद शफीक की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और उसके उपरांत कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही शव को सैना को सोंप दिया। जहां से उसे आज अंतिम संस्कार के लिए उसके घर भेजा जाएगा।

More Stories
PM मोदी की सोशल मीडिया पोस्ट हटाने पर Meta का यू-टर्न, तकनीकी गड़बड़ी बताकर मांगी माफी
किरण बेदी ने पीएम मोदी की कार्यशैली को सराहा, बोलीं- ‘बिना समय बर्बाद किए लेते हैं फैसले’
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत, फ्लैश फ्लड की चेतावनी के बीच स्कूलों की छुट्टी; प्रशासन हाई अलर्ट पर