राजकोट
गुजरात के राजकोट में शुक्रवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र बिंदु सौराष्ट्र के गोंडल क्षेत्र से 24 किमी पश्चिम-दक्षिण में था. राजकोट और आसपास के जिलों मे दोपहर 12:37:42 बजे के आसपास भूकंप का असर महसूस किया गया.
लोगों ने घरों में झटके महसूस होने की बात कही, जिससे कुछ पल के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्ति को क्षति की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं. गुजरात सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को देने को कहा है.

More Stories
China की टेंशन बढ़ाएगा भारत का अंडरवॉटर प्लान! जर्मनी से 6 पनडुब्बियां खरीदेगा भारत, ₹75 हजार करोड़ से ज्यादा का सौदा
Hydrogen Aircraft Engine: 100% हाइड्रोजन पर सफल टेस्ट, विमानन की बदल सकती है तस्वीर; जानें पेट्रोल-डीजल से कितना पावरफुल
काबुल-दिल्ली के मजबूत रिश्तों से क्षेत्रीय स्थिरता बढ़ेगी, अफगान राजदूत ने जताया भरोसा