मुंबई,
शेमारू जोश अपने दर्शकों के लिये लेकर आ रहा है 21 दिन का जश्न जिसमें 21 ब्लॉकबस्टर फिल्में देखने को मिलेंगी। त्यौहारों की रौनक और बॉलीवुड के जादू के साथ, शेमारू जोश लेकर आ रहा है 21 दिन का जश्न, 21 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ। जहाँ एक्शन से भरपूर केजीएफ: चैप्टर 1 और एनिमल फिल्म आपके रोमांच को बढ़ाएगी।
वहीं, रोमांस के दीवानों के लिए है तू झूठी मैं मक्कार, जिसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की धमाकेदार केमिस्ट्री सबका दिल जीत लेगी। डर और हँसी का अनोखा कॉम्बिनेशन है भूल भुलैया 2 और देसी मिट्टी की खुशबू और रहस्य से भरपूर कहानी है कांतारा, जिसने पूरे भारत में दर्शकों का दिल छू लिया। 02 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक दर्शकों को ब्लॉकबस्टर फिल्में देखने को मिलेगी। शेमारू जोश महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन जश्न-ए-बच्चन पेशकश के साथ मनायेगा। इस विशेष मूवी लाइन-अप में दिखाई जाएँगी कुछ खास फिल्में, जिसमें अमिताभ की अद्भुत परफॉर्मेंस दिखेगी। सिनेमा का यह तोहफा अमिताभ के तमाम चाहने वालों के लिए यादगार होगा।

More Stories
954 किमी का सफर, फिर भी नहीं बच पाए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के आरोपी
सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन