मुंबई
सितंबर का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन महाराष्ट्र के तमाम जिलों में लौटते मानसून का कहर जारी है। मुंबई और आसपास के जिलों में शनिवार देर रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार के लिए मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी किया है। कई इलाकों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। भारी बारिश के कारण ठाणे में एक व्यक्ति नदी में बह गया।
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
शनिवार रात आधी रात के बाद मुंबई में तेज बारिश शुरू हुई। शुरुआती घंटों में बारिश की रफ्तार बहुत तेज रही, लेकिन रविवार तड़के इसमें थोड़ी कमी आई। अब शहर के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बीच-बीच में तेज बौछारें पड़ रही हैं।
24 घंटे में बारिश का आंकड़ा (सुबह 8.30 बजे तक)
कोलाबा: 120.8 मिमी
सांताक्रुज: 83.8 मिमी
जुहू: 88 मिमी
बांद्रा: 82.5 मिमी
महालक्ष्मी: 28 मिमी

More Stories
सीमा सुरक्षा पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- घुसपैठ रोकना जरूरी; BSF-SSB को मिली 1,129 एकड़ जमीन
‘चीन दुश्मन नहीं, मुख्य प्रतिस्पर्धी’, पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने बताया भारत के सामने बड़ा चैलेंज
पाकिस्तान से पुराने सैन्य रिश्ते, फिर भी आतंकवाद पर भारत का समर्थन; पोलिश राजदूत ने साफ किया रुख