सरगुजा
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में गृह प्रवेश कार्यक्रम में बड़ा हादसा हो गया. गृह प्रवेश की पूजा के बाद शाम को रिसेप्शन पार्टी चल रही थी. रिश्तेदार और मोहल्लेवासी खाना खा रहे थे, इसी बीच तेज रफ्तार कार घर में घुसी और पंडाल को तोड़ते हुए कई लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह घटना शुक्रवार शाम 8 बजे की है. पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के डेरी फार्म रोड वार्ड क्रमांक 3 का है.
गृह प्रवेश की पार्टी में मोहल्लेवासी सहित रिश्तेदार पहुंचे थे. हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं आरोपी चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पतला पहुंचाया. सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

More Stories
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने हितग्राहियों को वितरित किए डिजिटल जाति प्रमाण पत्र
CG छात्रावास में छात्रा की मौत पर प्रशासन सख्त, लापरवाही के आरोप में अधीक्षिका हटाई गई
शहर की सड़कों पर मौत बन दौड़ी कार, कई लोगों को रौंदकर चालक फरार, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल