श्रीनगर
रविवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सेना के एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 53 राष्ट्रीय राइफल्स के चार जवान घायल हो गए। इनमें से दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए 92 बेस अस्पताल, बदामी बाग छावनी (श्रीनगर) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सेना और प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

More Stories
ईरान युद्ध के बीच ट्रंप की बढ़ी चिंता, अमेरिका का क्रूड ऑयल रिजर्व 1982 के बाद सबसे कम
8th CPC Salary Hike: ₹18,000 की बेसिक सैलरी ₹69,000 होने की चर्चा, जानें 140% का हिसाब
‘600 साल की गुलामी के बाद हिंदुत्व का उभार’, RSS के मंच से संजय गुप्त का बयान