भुवनेश्वर
ओडिशा के पुरी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पेशे से शिक्षक एक शख्स ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी और युवक पर हथौड़े से हमला कर दिया। खबर है कि हमले के बाद दोनों को अर्धनग्न हालत में सड़कों पर घुमाया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
कॉलेज लेक्चरर और उसके साथी ने महिला और एक अन्य शख्स पर हमला कर दिया और उन्हें व्यस्त रोड पर कपड़े फाड़कर घुमाया। घटना मंगलवार की है। खबर है कि यह हमला अवैध संबंधों के शक में हुआ है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फिलहाल, आगे की जांच जारी है।
पुलिस ने अखबार को बताया कि 37 साल की शिक्षिका काफी समय से 43 साल के पति से अलग रह रही थीं। हमलावर जगतसिंहपुर जिले के एक संस्थान में कॉमर्स का लेक्चरर है। महिला घरेलू हिंसा की शिकायत के चलते पति से अलग पुरी जिले में एक किराये के घर में अपने 14 साल के बेटे के साथ रह रही थीं।
मंगलवार को लेक्चरर और उसका एक दोस्त अचानक महिला के घर पहुंचे। दोनों महिला और एक अन्य शख्स को घर में पाकर हमला कर दिया, जिसमें दोनों को गंभीर चोट आईं हैं।
बर्बरता की हद
पुलिस ने कहा कि आरोपी ने हमले के बाद दोनों के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद वह महिला को बालों से पकड़कर घसीटता हुआ ले गया। दोनों ने मिलकर महिला और उस शख्स को माला पहनाई। साथ ही उस शख्स से महिला की मांग में सिंदूर भी भरवाया। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों को व्यस्त सड़क पर घुमाया जा रहा है और अपमानित किया जा रहा है।

More Stories
UP Defence Corridor में भारत की बड़ी कामयाबी, Kawa UAV के Divyastra MK3 ने भरी पहली उड़ान; जेट इंजन भी स्वदेशी
रेलवे के लिए कमाई का इंजन बनी Vande Bharat, 162 ट्रेनें दौड़ीं; AC चेयर कार से हुई शानदार कमाई
Airfare Hike: आसमान छूते हवाई किराए पर SC की सख्ती, एयरलाइंस नियम नहीं मानें तो उड़ानें बंद करने की चेतावनी