October 21, 2026

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में अभिषेक बनर्जी फिर दिखेंगे कंपाउंडर के रोल में

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में फिर से कंपाउंडर के रूप में नजर आयेंगे।मिर्जापुर: द मूवी में अभिषेक बनर्जी एक बार फिर अपने पसंदीदा किरदार कंपाउंडर के रूप में वापसी कर रहे हैं। मुन्ना भैया के साथ उनकी ज़बरदस्त केमिस्ट्री और दमदार एक्टिंग की वजह से यह किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में ज़िंदा है।हाल ही में एक फैन से बातचीत में अभिषेक ने खुद बताया कि वे इस शानदार फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा फिर बनने जा रहे हैं, जो अब डिजिटल स्क्रीन से बड़े पर्दे तक पहुंच चुकी है। इस खबर से उनके फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनका स्वागत कर रहे हैं। पहले सीज़न में उनके किरदार की गहरी छाप आज भी लोगों के बीच उतनी ही लोकप्रिय है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने भी इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “यह तय है कि अभिषेक बनर्जी कंपाउंडर के रूप में लौट रहे हैं। उन्हें फिल्म के अनाउंसमेंट टीज़र में भी बाकी अहम किरदारों के साथ दिखाया गया है। दर्शकों के लिए उन्हें मुन्ना भैया के साथ फिर स्क्रीन शेयर करते देखना बेहद रोमांचक होगा।”

 

Spread the love