August 21, 2026

जबलपुर में मध्यरात्रि को घर के छत का एक बड़ा भाग टूट कर गिरा, टुकड़ा गिरने से सो रहा परिवार दबा, महिला की मौत

जबलपुर
गोहलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि को घर के छत का एक बड़ा भाग टूट कर गिरा। मलबे की चपेट में नीचे सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य आ गए। गंभीर रुप से घायल महिला की मौत हो गई। उसकी पुत्री और पति घटना में घायल हुए है। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घायल परिवार श्रमिक है। मंगलवार की रात को भोजन के बाद सभी लोग सो गए। आबिद खान (44), पत्नी शाहीन (38) और पुत्री शायना (7) एक जगह साे रहे थे। थोड़ी दूसरी दंपति की दूसरी पुत्री शिफा (8) सो रही थी।

मध्यरात्रि लगभग तीन बजे छत का एक बड़ा भाग भरभरा कर गिरा। यह मलबा सीधा आकर आबिद, उसकी पत्नी और पुत्री शायना पर गिरा। तीनों घायल हो गए। पति, पत्नी को गंभीर चोट आने पर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, शाहीन को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

तेज आवाज आई
बुधवार को तड़क में जब घटना हुई लगभग सभी लोग नींद में थे। क्षेत्र में सन्नाटा था। स्थानीय लोगों के अनुसार स्लैब गिरने पर इतनी जोर की आवाज आयीं, जैसे कोई धमाका हुआ हो। तेज आवाज सुनकर शिफा घराबकर उठी। मलबे के नीचे दबे माता, पिता और बहन को देखकर वह चीख पड़ी। आसपास के लोग तुरंत पहुंचे। मलबा हटाकर उसमें दबे परिवार के तीनों सदस्यों को बाहर निकला। उन्हें अस्पताल लेकर गए।

पति अस्पताल में भर्ती
घटना में आबिद को गंभीर चोट आने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। शायना को प्रारंभिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।

Spread the love