October 25, 2026

टेनिस खिलाड़ी सोराना क्रिस्टी ने कहा कि अमेरिकी ओपन के दौरान उनकी ट्रॉफी चोरी हुई

न्यूयॉर्क
टेनिस खिलाड़ी सोराना क्रिस्टी ने कहा है कि हाल ही में एक महिला टूर्नामेंट में जीती हुई उनकी ट्रॉफी अमेरिकी ओपन के दौरान न्यूयॉर्क में होटल के कमरे से चोरी हो गई है। सोराना एकल वर्ग से हारकर बाहर हो चुकी हैं। उन्होंने शनिवार की रात इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘जिसने भी द फिफ्टी सोनेस्टा होटल के कमरा नंबर 314 से मेरी क्लीवलैंड ट्रॉफी चुराई है, कृपया उसे वापिस लौटा दो। इसकी वैसे कोई कीमत नहीं है लेकिन भावनात्मक कीमत है।’’ रोमानिया की 35 वर्ष की क्रिस्टी ने इस महीने क्लीवलैंड में अपने कैरियर का तीसरा एकल खिताब जीता था। वह अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में 11वीं रैंकिंग वाली कैरोलिना मुचोवा से हार गई थी। 

 

Spread the love