लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने अभियान चला रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CM डॉ. यादव: सरकार चला रही है लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने का अभियान
सरकार का बड़ा कदम: लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान जारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की शुभकामनाएं
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि लघु उद्योगों के माध्यम से हम अपने सभी प्रकार के व्यवसायों के संवर्धन के लिए कार्य कर रहे हैं। राज्य सरकार प्रदेश में लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चला रही है। लघु उद्योग की कई इकाइयां आज आर्थिक रूप से समृद्धि का नया माध्यम बन रही हैं। नवाचार के साथ इन इकाइयों को नये स्वरूप में स्थापित किया जा रहा है। केंद्र सरकार के साथ मिलकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को आगे बढ़ाया जा रहा है। पीएम विश्वकर्मा योजना जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में संचालित की जा रही हैं, जिनसे प्रदेश में लघु उद्योग विकास के पथ पर अग्रसर हैं।
राज्य सरकार ने नवंबर 2023 में उद्यम सहायता प्लेटफॉर्म की शुरुआत की। प्रदेश के सभी उद्यमी इसका लाभ उठाएंगे। प्रदेश सरकार मध्यम और कुटीर उद्योग के माध्यम से प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने के लिए संकल्पित है। आज राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस पर ही ग्वालियर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित की जा रही है।

More Stories
वाहनों का काफिला निकालना नेताओं को पड़ा भारी, दिल्ली तक पहुंची रिपोर्ट; सत्ता-संगठन करेगा पूछताछ
भोजशाला मुद्दे पर आमने-सामने आए दिग्विजय सिंह और उषा ठाकुर, बयानबाजी का वीडियो चर्चा में
MP सरकार का बड़ा फैसला, शहीदों के परिजनों की पढ़ाई के लिए हर पाठ्यक्रम में मिलेगा आरक्षण