खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई
भोपाल
चीन के ज़ियासी, गुइझोउ में 14 से 17 अगस्त 2025 तक आयोजित एशियन केनो स्लालम चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया।
महिला टीम इवेंट वर्ग में मध्यप्रदेश की खिलाड़ी शिखा चौहान, पल्लवी जगताप और रीना सेन ने बेहतरीन तालमेल, संतुलन और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। पदक विजेता खिलाडियों में खेल अकादमी की शिखा, पल्लवी और रीना सेनमध्यप्रदेश की खिलाड़ी है।
खेल एवं खुवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनकी उपलब्धि ने प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सफलता अन्य खिलाड़ियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
चैम्पियनशिप में भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया सहित 10 देशों और क्षेत्रों के लगभग 100 एथलीट और कोच भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता एशियाई कैनो परिसंघ द्वारा आयोजित की जा रही है और वर्ष 2025 की उनकी प्रमुख गतिविधियों का हिस्सा है।

More Stories
श्री रावतपुरा सरकार के सानिध्य में भोपाल में गुप्त श्रीविद्या साधना, जुटेंगे 1100 वैदिक आचार्य
‘शस्त्र-पूजन शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक’, विजयादशमी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
1600 करोड़ के भोपाल सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का बदला प्लान, फंड जुटाएगी SPV