बीजापुर
जिले के गंगालूर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत निकली डीआरजी की टीम की मंगलवार की सुबह से नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी है। सोमवार को शुरू हुए इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।
इस मुठभेड़ में दो डीआरजी के जवानों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों घायल जवान पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु रायपुर रेफर किया गया है।
सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाबलों का अभियान क्षेत्र में अब भी जारी है। मुठभेड़ के समापन के पश्चात पूरे घटनाक्रम का विस्तृत विवरण अलग से जारी किया जाएगा।

More Stories
महतारी वंदन योजना से बदली सुनीता साहू की जिंदगी, बच्चों की बेहतर शिक्षा का बना मजबूत आधार
टीबी उन्मूलन अभियान: 42 स्वास्थ्य शिविरों में 5,890 डिजिटल एक्स-रे और 538 बलगम जांच
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल डेका का बड़ा संदेश, कहा- रोबोटिक्स और AI बनें मानव सेवा का माध्यम