लखनऊ
ईद का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर ईद की नमाज पढ़ी गई और सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी है। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ स्थित ईदगाह पर पहुंचे और सभी को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि मैं हर साल ईद के अवसर पर ईदगाह पर आता हूं और सभी को ईद की मुबारकबाद देता हूं। ईद की सेवइयां भी खाता हूं। इसका स्वाद मुझे साल भर याद रहता है। अभी कुछ दिनों पहले होली का त्योहार था। हम लोग गले मिले। ईद पर हम आप लोगों के गले मिले। हमारी धरती हमें धैर्य रखना सिखाती है। जो सभी को साथ लेकर चलता है वही तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता है। इस दौरान ईदगाह पर मौजूद लोग अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी को प्रदेश सरकार की तरफ से ईद की मुबारकबाद दी।
पूर्व डिप्टी सीएम बोले- 27 साल से लगातार ईदगाह पर आता हूं
इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं बीते 27 साल से लगतार ईद के मौके पर ईदगाह पर आता हूं और सभी को बधाई देता हूं। आप सभी को ईद की बहुत-बहुत बधाई।

More Stories
CJP प्रदर्शन पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, 2500 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान, बड़ा एक्शन संभव
लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत के बाद LDA की सख्ती, नोटिस के 15 दिन बाद ध्वस्त हुई बिल्डिंग
उत्तर प्रदेश में 23,899 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, विज्ञापन आएगा