भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी एवं मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. के.एम. चांडी की जयंती पर नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि श्री चांडी ने देश की आज़ादी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. श्री के.एम. चांडी न केवल एक समर्पित स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि एक कुशल प्रशासक और जनसेवक भी रहे। उनके नेतृत्व और मूल्यों से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेंगी।

More Stories
मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
साइबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता और पुलिस फिटनेस को मिला एक साथ बढ़ावा