भोपाल
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने शनिवार को नरसिंहपुर जिले के शासकीय कन्या शाला गाडरवारा का निरीक्षण किया। उन्होंने एक अप्रैल से नये शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। स्कूल प्रशासन ने बताया कि कन्या शाला में करीब एक हजार छात्राओं के नाम अध्ययन के लिये दर्ज है।
मंत्री श्री सिंह ने शाला भवन निर्माण की स्थिति की जानकारी नगर पालिका अधिकारी से प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्माणाधीन काम गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा किया जायें। मंत्री श्री सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से एक अप्रैल से 4 अप्रैल 2025 तक चलने वाले "स्कूल चलें हम अभियान" और "प्रवेशोत्सव कार्यक्रम" में होने वाली गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी उनके साथ थे।

More Stories
300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू
नवीन श्रम संहिताओं से नियोक्ता और कर्मचारियों के अधिकारों एवं संबंधों को मिलेगा बेहतर आधार : सचिव श्रम राजेन्द्रन
सचिव स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षिका द्वारा किए जा रहे नवाचारपूर्ण प्रयासों को सराहा, शिक्षिका को मिला प्रोत्साहन पत्र