भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के गौरव, सुविख्यात पार्श्वगायक एवं अभिनेता किशोर कुमार की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीवन के हर रंग से साक्षात्कार कराते खंडवा की माटी के लाल स्व. किशोर कुमार के कालजयी गीत और सदाबहार आवाज का जादू आज भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किशोर कुमार ने आपातकाल के दौर में तत्कालीन निरंकुश सत्ता का प्रतिकार करते हुए राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण दिखाया था।

More Stories
स्कूलों की लापरवाही भारी, इंटरनल मार्क्स अपडेट नहीं—MP बोर्ड रिजल्ट में हो सकती है देरी
गैस नहीं तो सड़क जाम! मुरैना में LPG की किल्लत पर लोगों का उग्र प्रदर्शन
श्रद्धालुओं को सुविधाएँ देने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव