रीवा
रेल यात्रियों के लिए एक खुशी की खबर आ रही है। भारतीय रेलवे ने रीवा-पुणे-रीवा एक्सप्रेस शुरू कर रहा है जो पुणे और रीवा के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली पहली ट्रेन होगी। वर्तमान में दोनों स्टेशनों के बीच अप्रत्यक्ष कनेक्टिविटी उपलब्ध है, लेकिन अब यह ट्रेन इन दोनों स्थानों के बीच यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाएगी।
इन स्टेशनों पर होगा स्टॉप
रीवा एक ऐतिहासिक और शैक्षिक केंद्र के अलावा एक पर्यटन केंद्र भी है, जहां केवटी और बहुती झरने, व्हाइट टाइगर सफारी आदि आकर्षण हैं। सीआर के एक अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन महाराष्ट्र के पुणे, दौंड, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, वर्धा, नागपुर और गोंदिया शहरों और मध्य प्रदेश के बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, कटनी, सतना और रीवा को जोड़ने वाले महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण स्टेशनों के बीच तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करेगी।
ट्रेन का समय
ट्रेन संख्या 20152 रीवा-पुणे एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को रीवा स्टेशन से सुबह 06.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 09.45 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 20151 पुणे-रीवा एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को शाम 5.15 बजे पुणे स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन शाम 5.30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।

More Stories
मुख्य सचिव बर्णवाल ने पांचवी राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में दिए निर्देश
16वीं सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में MP ने हासिल किया दूसरा स्थान
MP Housing Board Projects: तीन शहरों में बड़े आवासीय प्रोजेक्ट्स की तैयारी, लग्जरी घरों से कमर्शियल प्रॉपर्टी तक होगा निवेश