भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चेटीचंद और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि ये पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं और समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विक्रमोत्सव-2025 का भव्य आयोजन 30 मार्च को गुड़ी पड़वा से प्रारंभ होगा।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विक्रमोत्सव का आयोजन युवा पीढ़ी को सम्राट विक्रमादित्य के सिद्धांतों से प्रेरणा लेने की सीख देगा। इसी दिन से जल गंगा अभियान भी प्रदेशभर में शुरू होगा, जो 3 महीने तक चलेगा। उन्होंने कहा कि विक्रमोत्सव का यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और विक्रमादित्य के आदर्शों को आत्मसात करने की स्वर्णिम पहल है।

More Stories
मोबाइल लूटकर फरार हुआ आरोपी पुलिस गिरफ्त में, गार्ड हत्याकांड का खुलासा
खंडवा के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 80 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
एमपी ट्रांसको के एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरे लगे : ऊर्जा मंत्री तोमर