भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 29वें मुख्य न्यायाधिपति की शपथ लेने पर न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनका अनुभव, न्याय के प्रति प्रतिबद्धता, दूरदृष्टि और अनुशासन निश्चित ही भारतीय न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि श्री सचदेवा अपने कार्यकाल में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, मौलिक अधिकारों की प्रतिष्ठा और शीघ्र एवं निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें तथा न्याय एवं संविधान की गरिमा को नई दिशा दें, यही शुभकामनाएं हैं।

More Stories
घने कोहरे और खराब मौसम से हवाई सफर प्रभावित, मुंबई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी शून्य; इंदौर में दो फ्लाइटों की इमरजेंसी लैंडिंग जैसी स्थिति
सतना का 10 वर्षीय बालक अकेले पहुंचा भोपाल, रेवांचल एक्सप्रेस में सफर के बाद GRP ने ऐसे खोजी मां
CM यादव की बड़ी घोषणाएं, ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का शिलान्यास, UCC और सतगढ़ी के नाम बदलने पर बड़ा फैसला