लखनऊ
रेलवे यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा के लिए तमाम तरह के अभियान चला रही है। इसके तहत महिलाओं की सरक्षा का पूरा ध्यान भी रखा जा रहा है। महिला कोच में सवार पुरूषों को पकड़ कर जुर्माना वसूला गया। साथ ही पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की गयी।
ऑपरेशन ‘समय पालन' के तहत 15 जून से 30 जून तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 612 यात्रियों को रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन ‘महिला सुरक्षा' के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी 15 जून से 30 जून तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 1176 पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।

More Stories
चुनाव से पहले यूपी ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, कई डीएम और वरिष्ठ IAS अधिकारियों पर नजर
यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में कुबोटा और मिंडा के प्रोजेक्ट्स की हुई वर्चुअल ग्राउंड ब्रेकिंग
देश के कुल पंजीकृत दीक्षा उपयोगकर्ताओं में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 12 प्रतिशत